प्रविंद जुग्नौथ एक बार फिर मॉरिशस के प्रधानमंत्री

November 16, 2019

प्रविंद जुग्नौथ पुनः मॉरिशस के प्रधानमंत्री बन गये हैं, उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति आवास में पद व गोपनीयता की शपथ ली। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। उनकी कैबिनेट में कुल 23 मंत्री होंगे, कैबिनेट में लैंगिक समानता का मंत्रालय कल्पना कुंजू शाह को प्रदान किया गया है।

चुनाव में मॉरिशियन अलायन्स को संसद में 70 में से 42 सीटें प्राप्त हुई हैं। जबकि नवीन रामगुलाम की नेशनल अलायन्स को 17 सीटें प्राप्त हुई हैं। पॉल बेरेंगेर की मॉरिशियन मिलिटेंट मूवमेंट को 9 सीटें प्राप्त हुई हैं।

मॉरिशस

मॉरिशस हिन्द महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है, इसका क्षेत्रफल 2,040 वर्ग किलोमीटर है। मॉरिशस 12 मार्च, 1992 को गणराज्य बना था। मॉरिशस की राजधानी पोर्ट लुईस है।