पुलित्जर पुरस्कार 2022 के विजेता

May 12, 2022

9 मई, 2022 को नाटक, पत्रकारिता, संगीत और पुस्तकों में पुलित्जर पुरस्कार 2022 के विजेताओं की घोषणा की गई। विजेताओं में पत्रकारिता की श्रेणी में भारत के इरशाद मट्टो, अमित दवे, अदनान आबिदी और दानिश सिद्दीकी सम्मिलित हैं।

विशेष प्रशस्ति पत्र

यूक्रेन के पत्रकार जो चल रहे युद्ध की रिपोर्ट लाने के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें एक विशेष प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया।

पत्रकारिता में पुलित्जर पुरस्कार 2022 के विजेता

  • लोक सेवा – वाशिंगटन पोस्ट को 6 जनवरी 2021 को कैपिटल पर हुए हमले की कवरेज के लिए यह पुरस्कार मिला।
  • खोजी रिपोर्टिंग – रेबेका वूलिंगटन, कोरी जी जॉनसन, और टैम्पा बे टाइम्स के एली मरे ने फ्लोरिडा के एकमात्र बैटरी रीसाइक्लिंग प्लांट के अंदर अत्यधिक जहरीले खतरों को उजागर करने में उनकी भूमिका के लिए पुरस्कार प्राप्त किया।
  • ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टिंग – मियामी हेराल्ड स्टाफ को फ्लोरिडा के सीसाइड अपार्टमेंट टावरों के ढहने की कवरेज के लिए यह पुरस्कार मिला है।
  • स्थानीय रिपोर्टिंग – शिकागो ट्रिब्यून की सेसिलिया रेयेस और बेटर गवर्नमेंट एसोसिएशन के मैडिसन हॉपकिंस ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
  • व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग– क्वांटा पत्रिका के कर्मचारियों, मुख्य रूप से नताली वोल्चोवर को वेब स्पेस टेलीस्कोप के कामकाज पर उनकी रिपोर्टिंग के लिए यह पुरस्कार मिला।
  • इंटरनेशनल रिपोर्टिंग – द न्यूयॉर्क टाइम्स स्टाफ ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
  • नेशनल रिपोर्टिंग – द न्यूयॉर्क टाइम्स स्टाफ को यह पुरस्कार मिला।
  • कमेंट्री – कैनसस सिटी स्टार की मेलिंडा हेनेबर्गर ने यह पुरस्कार जीता।
  • फीचर राइटिंग- द अटलांटिक की जेनिफर सीनियर ने यह पुरस्कार जीता।
  • संपादकीय लेखन – द ह्यूस्टन क्रॉनिकल के माइकल लिंडेनबर्गर, लिसा फाल्केनबर्ग, लुइस कैरास्को और जो होली ने यह पुरस्कार जीता।
  • आलोचना – न्यूयॉर्क टाइम्स के योगदानकर्ता आलोचक सलामिशा टिलेट ने यह पुरस्कार जीता।