कलकत्ता अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में रूस को “फोकल थीम कंट्री” January 29, 2020
44वें कलकत्ता पुस्तक मेले का उद्घाटन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा भारत में रूस के एम्बेसडर निकोली रिशातोविच द्वारा किया जाएगा। इस बार इस पुस्तक मेले के लिए रूस को फोकल थीम कंट्री चुना गया है। इस पुस्तक मेले का आयोजन 29 जनवरी से 9 फरवरी के बीच किया जायेगा। इसमें लगभग 20 देश हिस्सा लेंगे।
इस पुस्तक मेले में 600 से अधिक पुस्तक स्टाल लगेंगे। इस पुस्तक मेले के साथ कलकत्ता साहित्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कलकत्ता साहित्य उत्सव का आयोजन 6 से 8 फरवरी के दौरान किया जाएगा।
इस पुस्तक मेले में बच्चों व वयस्कों के लिए बेस्टसेलिंग समकालीन पुस्तकों के बंगाली संस्करण उपलब्ध होंगे। इस पुस्तक मेले में बच्चों के लिए रूसी पुस्तकें भी मौजूद होंगी। कलकत्ता पुस्तक मेले के पिछले संस्करण में 24 लाख लोग आये थे तथा पुस्तक मेले में 21 करोड़ रुपये की पुस्तकें बेचीं गयी थीं।