रूस ने की बेलारूस को इस्कंदर-एम मिसाइल प्रणाली देने की घोषणा

July 14, 2022

रूस ने बेलारूस को “इस्कंदर-एम मिसाइल सिस्टम” स्थानांतरित करने की घोषणा की है। यह मिसाइल प्रणाली अपने परमाणु और पारंपरिक संस्करणों में बैलिस्टिक या क्रूज मिसाइलों का उपयोग कर सकती है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • रूस ने यह घोषणा जर्मनी में G-7 फोरम की बैठक हुई।
  • इस्कंदर-एम मिसाइल प्रणाली को नाटो द्वारा “SS -26 स्टोन” के रूप में कोडनेम दिया गया है
  • इसे पहली बार 1996 में सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।
  • इस्कंदर-एम मिसाइल की मारक क्षमता 500 किमी है।
  • यह 700 किलो तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है।
  • यह पारंपरिक और साथ ही परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
  • इस्कंदर प्रणाली को 2006 में रूस द्वारा शामिल किया गया था।