द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘वरुण’ (भारत और फ्रांस) संपन्न

April 13, 2022
  • ‘वरुण’ द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का 20वां संस्करण का नाम है, जिसका आयोजन भारत और फ्रांस द्वारा अरब सागर में 30 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक होता है।
  • द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास की शुरुआत 1993 में, दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच हुई थी।
  • इस अभ्यास का नाम ‘वरुण’ 2001 में रखा गया और यह भारत और फ्रांस के मध्य द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों का एक महत्वपूर्ण भाग बन गया है।

मुख्य बिंदु

इस अभ्यास में दोनों नौसेनाओं की विभिन्न इकाइयों पनडुब्बी, जहाज, लड़ाकू विमान, समुद्री गश्ती विमान और हेलीकॉप्टर आदि के द्वारा हिस्सा लिया जाता है।

‘वरुण’ अभ्यास का उद्देश्य

  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं को एक दूसरे से सर्वोत्तम संभव प्रथाओं को सीखने के लिए विभिन्न अवसर प्रदान करना है।
  • इस अभ्यास ने वैश्विक समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को उजागर किया है।