दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान)

January 28, 2018

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (South Asian Association for Regional Cooperation) दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का समूह है, जो आपस में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए भी कार्य करते हैं। इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है। आसियान की स्थापना 8 अगस्त, 1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी। इसके संस्थापक सदस्य थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर थे। ब्रूनेई इस संगठन में 1984 में शामिल हुआ और 1995 में वियतनाम। इनके बाद 1997 में लाओस और बर्मा इसके सदस्य बने।

1976 में आसियान की पहली बैठक में बंधुत्व और सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किए गए। 1994 में आसियान ने एशियाई क्षेत्रीय फोरम (एशियन रीजनल फोरम) (एआरएफ) की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य सुरक्षा को बढ़ावा देना था। अमेरिका, रूस, भारत, चीन, जापान और उत्तरी कोरिया सहित एआरएफ के 23 सदस्य हैं।

राष्ट्रवाक्य: “One Vision, One Identity, One Community” “एक दृष्टि, एक पहचान, एक समुदाय”
राष्ट्रगान: “द आसियान वे”
सदस्य राष्ट्र :
1. ब्रुनेई
2. कंबोडिया
3. इंडोनेशिया
4. लाओस
5. मलेशिया
6. म्यांमार
7. फिलीपींस
8. सिंगापुर
9. थाइलैंड
10. वियतनाम