State of World Population Report हुई जारी

April 13, 2022

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) प्रतिवर्ष स्टेट ऑफ़ वर्ल्ड पापुलेशन (SoWP) रिपोर्ट प्रकाशित करता है। हाल ही में इस रिपोर्ट का 2022 संस्करण जारी हुआ है।

रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष

  • अनपेक्षित गर्भधारण – अनपेक्षित गर्भधारण में वृद्धि वर्ष 2015 से 2019 के बीच हुई थी, जिसकी संख्या दुनिया भर में प्रतिवर्ष लगभग 121 मिलियन थी।
  • गर्भनिरोधक की कमी – गर्भनिरोधक के आधुनिक और सुरक्षित तरीकों की कमी थी तथा दुनिया भर में लगभग 257 मिलियन महिलाएं गर्भधारण से बचाव हेतु गर्भनिरोधक के तरीकों का उपयोग नहीं कर रही हैं। कोविड -19 महामारी के पहले 12 महीनों के दौरान, गर्भनिरोधक आपूर्ति में व्यवधान आया, जिसके कारण लगभग 1.4 मिलियन अनपेक्षित गर्भधारण की सूचना मिली है।
  • बलात्कार से संबंधित गर्भधारण – रिपोर्ट के अनुसार बलात्कार से संबंधित गर्भधारण में वृद्धि हुई है।
  • मानवीय आपात स्थितियां– चल रहे यूक्रेन-रूस युद्ध के साथ मानवीय आपात स्थितियां बढ़ी है।