स्वीडन : स्थायी खाद्य समाधान के लिए ने एक मिलियन डॉलर के पुरस्कार की घोषणा

February 23, 2020

स्वीडन ने हाल ही में 1 मिलियन डालर के  पुरस्कार की घोषणा की है। इस पुरस्कार का नाम “फूड प्लेनेट प्राइज” रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व में खाद्य आपूर्ति के प्रति जलवायु परिवर्तन के खतरों का समाधान करने के लिए कार्य करना है।

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाएगा। स्वीडन दो “फूड प्लेनेट प्राइज” प्रदान करेगा। यह पुरस्कार है:

  1. “सतत भोजन के लिए एक मौजूदा स्केलेबल समाधान”
  2. “वैश्विक खाद्य क्षेत्र को बदलने के लिए अभिनव पहल”

वर्तमान में विश्व की जनसंख्या 7.8 पर अरब है,  और 2050 तक यह बढ़कर 10 अरब हो जाएगी। इतनी बड़ी आबादी को भोजन प्रदान करने  के लिए खाने की आदतों को बदलना, भोजन की बर्बादी कम करना और खाद्य उत्पादन में सुधार करना आवश्यक है।

वर्तमान समय में 820 मिलियन से अधिक लोगों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता। जनसंख्या के एक बड़े तबके को कम गुणवत्ता वाला आहार मिलता है। यह पुरस्कार लोगों को स्थायी खाद्य उत्पादन की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।