TikTok का अमेरिकी कंपनी Oracle के साथ विलय

September 28, 2020

चीनी कंपनी बाइटडांस  TikTok नामक एक लोकप्रिय वीडियो-शेयरिंग एप्प की मालिक है, बाइटडांस ने विलय सौदे के लिए अमेरिकी कंपनी ओरेकल को चुना है। बाइटडांस को ट्रम्प प्रशासन द्वारा निर्देश दिया गया था कि वह या तो अमेरिका में अपने ऑपरेशन को बंद कर दे या कंपनी को अमेरिका स्थित किसी और कंपनी को बेच दे।

महत्वपूर्ण बिंदु

हाल ही में TikTok एक विवाद में फंस गया था जब भारत ने देश में इसके संचालन और एप्प के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। जबकि अमेरिका ने कंपनी को या तो देश में अपना परिचालन बंद करने के लिए या फिर अपना परिचालन जारी रखने के लिए किसी भी यूएस-आधारित फर्म को बेच देने के लिए कहा था। ट्रम्प प्रशासन ने अपनी जांच में पाया कि टिकटॉक का चीन में अपना डेटाबेस है जो अमेरिकी लोगों और अमेरिकी सरकार में संघीय कर्मचारियों की गोपनीयता के लिए एक बड़ा खतरा है। TikTok डेटा में हेरफेर कर सकता है और इसे गलत तरीके से उपयोग कर सकता है। इसके कारण, डोनाल्ड ट्रम्प ने चीनी कंपनी को 15 सितंबर 2020 की समय सीमा दी थी कि वह अपना स्वामित्व या तो किसी अमेरिकी फर्म को बेच दे या अमेरिका में भी इस एप्प को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

पहले अटकलें तेज थीं कि चीनी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ विलय कर लेगी, लेकिन दोनों कंपनियों के बीच बातचीत किसी सकारात्मक नतीजे पर नहीं पहुँच सकी और आखिरकार बाइटडांस ने ऑरेकल के साथ विलय का निर्णय लिया। अब विलय अंतिम चरण में है। चीनी फर्म ने अमेरिका के ट्रेजरी विभाग को एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसे सुरक्षा चिंताओं से संबंधित अंतिम मंजूरी का इंतजार है।