यूक्रेन की नेपच्यून क्रूज मिसाइल

April 25, 2022

नेपच्यून एक यूक्रेनी जहाज-रोधी क्रूज मिसाइल है जिसको लूच डिजाइन ब्यूरो द्वारा विकसित किया गया था। इस मिसाइल का डिजाइन सोवियत Kh-35 एंटी-शिप मिसाइल पर आधारित है। Kh-35 की तुलना में इसने इलेक्ट्रॉनिक्स और रेंज में सुधार किया है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस मिसाइल प्रणाली को परिवहन जहाजों और युद्धपोतों को नष्ट करने के लिए बनाया गया है।
  • इस मिसाइल प्रणाली ने मार्च 2021 में यूक्रेनी नौसेना की सेवा में प्रवेश किया।

मिसाइल का परिक्षण

  • सर्वप्रथम मार्च 2016 में इस मिसाइल प्रणाली का परीक्षण किया गया था।
  • 2017 के मध्य में, विल्खा मिसाइलों के साथ नेप्च्यून मिसाइलों का परीक्षण किया गया था।
  • जनवरी 2018 में इस मिसाइल का पहला सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया था।
  • 2018 में, इस मिसाइल ने सफलतापूर्वक एक लक्ष्य को नष्ट किया जो कि 100 किलोमीटर की दूरी पर रखा गया था।

मिसाइल का परिचालन इतिहास

13 अप्रैल, 2022 को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के दौरान रूसी क्रूजर मोस्कवा पर दो नेप्च्यून मिसाइलों के द्वारा हमला किया गया था।