अमेरिका ने भारत को एकीकृत हवाई रक्षा हथियार प्रणाली बेचने के लिए मंज़ूरी दी

February 12, 2020

11 फरवरी, 2020 को अमेरिका ने भारत को एकीकृत हवाई रक्षा हथियार प्रणाली बेचने के लिए मंज़ूरी दी, इस प्रणाली की लागत लगभग 1.86 अरब डॉलर है।

भारत अपने रक्षा बलों के आधुनिकीकरण के लिए अमेरिका से Integrated Air Defence Weapon System (IADWS) खरीदना चाहता है। इससे भारत को हवाई हमले का सामना करने में आसानी होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 23-26 फरवरी, 2020 को भारत की यात्रा पर आयेंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान इस सौदे को सील किया जा सकता है।

Integrated Air Defence Weapon System (IADWS) में हवाई रक्षा हथियार प्रणाली, AMRAAM मिसाइल, NASAMS-II, सतह से हवा में मार कर सकने वाली मिसाइल, राडार इत्यादि शामिल हैं।

NASAMS-II

NASAMS-II (National Advanced Surface-to-Air Missile System)  का विकास अमेरिका द्वारा नॉर्वे के साथ मिलकर किया गया है। NASAMS-II नॉर्वे के NASAMS (Norwegian Advanced Surface to Air Missile System) का अपग्रेडेड संस्करण हैं।

महत्व

यह भारत की हथियार प्रणाली के आधुनिकरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि चीन बड़े पैमाने पर सेना के आधुनिकरण पर बल दे रहा है। इसके अलावा चीन लगातार हिन्द महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थति को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।