विश्व सैन्य व्यय पर SIPRI रिपोर्ट जारी

April 29, 2022

विश्व सैन्य व्यय पर स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रीसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाला देश था। 2021 में वैश्विक रक्षा व्यय अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और यह COVID-19 महामारी के बावजूद 2.1 ट्रिलियन डालर रहा।

शीर्ष 5 सैन्य खर्च करने वाले

  1. अमेरिका
  2. चीन
  3. भारत
  4. यूनाइटेड किंगडम
  5. रूस

शीर्ष 5 देशों का दुनिया के वैश्विक सैन्य खर्च का 62% हिस्सा है।

भारत का सैन्य खर्च

SIPRI के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का सैन्य खर्च 2021 में 76.6 बिलियन डालर था, जो कि 2020 से 0.9% की वृद्धि और 2012 से 33% की वृद्धि है। भारत पाकिस्तान और चीन के साथ चल रहे सीमा तनाव और विवादों का सामना कर रहा है। इसलिए, भारत निरंतर अपने सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण कर रहा है और हथियारों के उत्पादन में अपनी आत्मनिर्भरता में वृद्धि कर रहा है।