WEF यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक जारी

May 27, 2022

WEF Travel and Tourism Development Index 2021 में भारत को 54 वें स्थान पर रखा गया है। 2019 में भारत 46वें स्थान पर था। हालाँकि, भारत अभी भी दक्षिण एशिया क्षेत्र में सबसे ऊपर है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के ट्रैवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2021 में 117 देश सम्मिलित हैं।
  • इस सूचकांक अनुसार विभिन्न सकारात्मक रुझानों के बावजूद, पर्यटन और यात्रा उद्योग अभी भी बाधाओं का सामना कर रहा है और अभी भी ठीक से रिकवर नहीं हुआ है।
  • इस सूचकांक द्वारा 117 देशों का मूल्यांकन किया गया है और इसने पर्यटन और यात्रा अर्थव्यवस्थाओं के लचीले और सतत विकास को सक्षम करने के लिए कुछ प्रमुख कारकों की पहचान की है।

सूची में शीर्ष 10 देश –

  1. जापान (5.2)
  2. अमेरिका (5.2)
  3. स्पेन (5.2)
  4. फ्रांस (5.1)
  5. जर्मनी (5.1)
  6. स्विट्ज़रलैंड (5.0)
  7. ऑस्ट्रेलिया (5.0)
  8. यूनाइटेड किंगडम (5.0)
  9. सिंगापुर (5.0)
  10. इटली (4.9)

इस लिस्ट में भारत का स्कोर 4.2 है।