भारत में होगा फीफा U-17 महिला विश्व कप का आयोजन

June 24, 2022

फीफा ने स्थानीय आयोजन समिति के साथ मिलकर अंडर-17 विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की। यह 17 साल से कम उम्र की महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इसका आयोजन सर्वप्रथम 2008 में न्यूजीलैंड में किया गया था।
  • भारत तीन मैच 11, 14 और 17 अक्टूबर को खेलेगा।
  • क्वार्टरफाइनल 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को खेले जायेंगे।
  • फाइनल मैच 30 अक्टूबर 2022 को खेला जाएगा।
  • इसका वर्तमान चैंपियन स्पेन ने उरुग्वे में आयोजित 2018 टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीता था।
  • सेमीफाइनल की मेजबानी गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तथा फाइनल मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।