क्रिस्टीन सिंक्लेयर बनीं विश्व की सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी

February 2, 2020

हाल ही में कनाडा की फुटबॉलर क्रिस्टीन सिंक्लेयर विश्व की सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर का 185वां गोल किया। उन्होंने अमेरिका के फुटबॉलर एबी वाम्बच के 184 गोल के रिकॉर्ड को तोडा। इस रिकॉर्ड में महिला तथा पुरुष दोनों वर्ग शामिल हैं। पुरुषों की श्रेणी में ईरान के अली दाएइ 109 गोल के साथ शीर्ष पर हैं।

क्रिस्टीन सिंक्लेयर

क्रिस्टीन सिंक्लेयर का जन्म 12 जून, 1982 को कनाडा में हुआ था। वे कनाडा की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की कप्तान हैं। वे नेशनल विमेंस सॉकर लीग में पोर्टलैंड थोम्स एफ.सी. के लिए खेलती हैं। क्रिस्टीन सिंक्लेयर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में की थी। उन्होंने कनाडा के लिए 290 मैच खेले हैं, इन मैचों में उन्होंने 185 गोल किये हैं।