फीफा 2020 अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में

April 15, 2020

फीफा 2020 अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में किया जायेगा, हाल ही में फीफा ने इस प्रतियोगिता को नवम्बर, 2020 तक के लिए स्थगित किया है। इससे पहले भारत ने 2017 अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का सफल आयोजन किया था।

अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्डकप की शुरुआत 2008 से हुई थी, इसका आयोजन प्रत्येक दो वर्ष बाद किया जाता है। 2018 में इसका आयोजन उरुग्वे में किया गया था, जिसे स्पेन ने जीता था।

फीफा

फीफा विश्व के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताएं का आयोजन करता है। फीफा की स्थापना 1904 में की गयी थी, इसका मुख्यालय ज्यूरिक में स्थित है। फुटबॉल के नियम फीफा के द्वारा नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड द्वारा बनाये जाते हैं।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF)

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की स्थापना 23 जून, 1937 को की गयी थी। यह देश में फुटबॉल प्रतियोगिताएं को मंज़ूरी देता है तथा आयोजन भी करता है। वर्तमान में भारत में आयोजित की जाने वाली फुटबॉल प्रमुख प्रतियोगिताएं हैं : इंडियन सुपर लीग, आई-लीग तथा फेडरेशन कप। AIFF को FIFA से 1948 में एफिलिएट किया गया था।