हॉकी: मनप्रीत सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ़ द ईयर’

February 15, 2020

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ का ‘प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हॉकी खिलाड़ी बन गये हैं। उन्हें वर्ष 2019 के लिए प्लेयर ऑफ़ द ईयर चुना गया है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1999 में की गयी थी।

मनप्रीत सिंह

मनप्रीत सिंह 2017 से भारत की राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान हैं। वे 2016 ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। वे अब तक एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, पुरुष हॉकी चैंपियनशिप जैसी स्पर्धाओं में हिस्सा ले चुके हैं।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ इंडोर फील्ड हॉकी तथा फील्ड हॉकी की गवर्निंग बॉडी है। इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के लौसेन में स्थित है। इसका गठन 7 जनवरी, 1924 को किया गया था। वर्तमान में इसके सदस्य देशों की संख्या 137 हैं। इसके मौजूदा अध्यक्ष नरिंदर बत्रा हैं।