2023 में भारत करेगा पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी

November 10, 2019

2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत द्वारा की जायेगी, इसकी घोषणा स्विट्ज़रलैंड में की गयी। इस विश्व कप की मेजबानी के लिए तीन देशों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। 2023 में पुरुष विश्व कप का आयोजन 13 से 29 जनवरी 2023 के दौरान किया जायेगा। इस पुरुष हॉकी विश्व कप में भाग लेने वाले टीमें हैं : भारत, इंग्लैंड, मलेशिया, कनाडा, पाकिस्तान, चीन, बेल्जियम, जर्मनी, न्यूजीलैंड, स्पेन, आयरलैंड, फ्रांस, अर्जेंटीना, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया तथा दक्षिण अफ्रीका।

पुरुष हॉकी विश्व कप 2018

पुरुष हॉकी विश्व कप के 14वें संस्करण का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में 28 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2018 के बीच किया गया था। इस हॉकी विश्व कप में 16 देशों ने हिस्सा लिया। इस विश्व कप का आयोजन भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में किया गया। वे विश्व कप बेल्जियम ने विजेता तथा नीदरलैंड उप-विजेता रहा।