महेंद्र सिंह धोनी का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास

September 27, 2020

भारत के महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है। धोनी पिछले कुछ समय से क्रिकेट से दूर रहे हैं। उन्होंने इन्स्टाग्राम के माध्यम से अपने संस्यास की घोषणा की।

धोनी ने एक खिलाड़ी के रूप में तथा एक कप्तान के रूप में अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को विश्व क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है। एम.एस. धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को रांची में हुआ था।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय करियर की शुरुआत 23 दिसम्बर, 2004 को बांग्लादेश के विरुद्ध की थी।
  • धोनी ने अब तक 341 एकदिवसीय मैचों में 10,500 रन बनाये हैं।
  • धोनी ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2 दिसम्बर, 2005 को श्रीलंका के विरुद्ध की थी।
  • टेस्ट करियर में धोनी ने 90 मैचों में 4,876 रन बनाये।
  • उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 करियर की शुरुआत 1 दिसम्बर, 2006 को की थी।
  • धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का टी-20 विश्व कप, 2011 का एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप तथा 2013 की ICC चैंपियंस ट्राफी जीती।