रानी रामपाल ने जीता वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ़ द ईयर 2019 का खिताब

February 3, 2020

भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी रानी रामपाल ने  वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ़ द ईयर 2019 का खिताब जीता। वे विश्व में इस खिताब को जीतने वाली पहली हॉकी खिलाड़ी हैं।

एथलीट ऑफ़ द ईयर

यह खिताब वोटिंग प्रक्रिया के बाद प्रदान किया जाता है, यह खिताब उस खिलाड़ी को दिया जाता है। यह पुरस्कार सामाजिक क्षेत्र, बेहतरीन प्रदर्शन तथा अच्छे व्यवहार के लिए प्रदान किया जाता है।

इस पुरस्कार के लिए विश्व भर से 20 खिलाड़ियों को मनोनीत किया गया था। इसमें यूक्रेन के कराटे खिलाड़ी स्तानिस्लाव होरुना दूसरे स्थान पर रहे। जबकि कनाडा की पॉवर लिफ्टर रिया स्टिन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

रानी रामपाल

रानी रामपाल को ‘क्वीन ऑफ़ इंडियन हॉकी’ कहा जाता है। वे 15 वर्ष की आयु में भारतीय महिला हॉकी टीम से जुड़ी हुई थीं। वे मौजूदा टीम की कप्तान है। 2020 में रानी रामपाल को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

रानी रामपाल ने 2009 एशिया कप में हिस्सा लिया, जिसमे टीम ने रजत पदक जीता। उन्होंने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में भी हिस्सा लिया था।