इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट : साइना नेहवाल फाइनल में हारीं

January 28, 2018

इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में साइना नेहवाल को चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताइ जु यिंग से हार का सामना करना पड़ा । ताइ जु यिंग ने नेहवाल को सीधे सेटों में 21 – 9, 21 – 13 से हराया । इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित किया गया ।

ताइ जु यिंग  विश्व की नंबर एक खिलाड़ी  है । ताई जू यिंग के खिलाफ  साइना नेहवाल की  लगातार 6 वीं हार है ।

इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के अन्य परिणाम इस प्रकार रहे :

मेन्स सिंगल्स : अन्थोनी सिनिसुका गिंटिंग (इंडोनेशिया)

मेन्स डबल्स : केविन संजा सुकमुलजो, मार्कस फेरन गिदोन (इंडोनेशिया)

वुमन्स डबल्स : मिसाकी मात्सुतोमो , अयाका ताकाहाशी (जापान)

मिक्स डबल्स : ज़्हेंग सिवई , हुआंग याकिओंग (चीन)