श्रीलंका बना मैच फिक्सिंग को अपराध घोषित करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश

November 15, 2019

श्रीलंका को अपराध घोषित करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश बन गया है। हाल ही में श्रीलंका की संसद ने
खेल से जुड़े हुए अपराध” नामक एक बिल पारित किया है।

इस बिल को तैयार करने में श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् की भ्रष्टाचार रोधी इकाई के साथ मिलकर कार्य किया। इस नए कानून के मुताबिक यदि कोई खिलाड़ी खेल में भ्रष्टाचार करते हुए पाया जाता है तो उसे 10 वर्ष तक की जेल तथा जुर्माना हो सकता है।

पृष्ठभूमि

श्रीलंका क्रिकेट पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् की भ्रष्टाचार रोधी इकाई 2017 से जांच कर रही है। हाल ही में श्रीलंका के क्रिकेटर सनथ जयसूर्या को ICC नियमों के तहत दोषी पाया गया तथा उन पर दो वर्ष का प्रतिबन्ध लगाया गया। हाल ही में बांग्लादेश के शकीब अल हसन पर दो वर्ष का प्रतिबन्ध लगाया गया, उन्होंने संदिग्ध मैच फिक्सिंग की शिकायत ICC की भ्रष्टाचार रोधी इकाई को नहीं की थी।