1 से 16 फरवरी : अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला 2020

February 2, 2020

आज से  34वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले की शुरुआत हो रही है, इसका आयोजन 1 से 16 फरवरी के बीच किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले  का आयोजन प्रतिवर्ष सूरजकुंड मेला प्राधिकरण तथा हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा केन्द्रीय पर्यटन, वस्त्र उद्योग, संस्कृति तथा विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया जाता है। इस वर्ष सूरजकुंड मेले का थीम राज्य हिमाचल प्रदेश है।

सूरजकुंड मेले का आयोजन हरियाणा के फरीदाबाद में किया जाता है, इसके प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं :

  1. हस्तशिल्प को बढ़ावा देना, इस में देश भर के हथकरघा शिल्पकारों को आमंत्रित किया जाता है।
  2. पीछे छूट रहे अथवा ऐसे शिल्प को लोगों के सामने लाना जिसके बारे में लोग कम जानते हों।
  3. मेला ग्राउंड में प्रदर्शनी का आयोजन।
  4. हस्तशिल्प सामानों के निर्यात को बढ़ावा देना।
  5. ग्रामीण शिल्प परम्पराओं को प्रदर्शन।
  6. धरोहर शिल्प का संरक्षण करना।
  7. थीम स्टेट का चुनाव प्रतिवर्ष देश के प्रत्येक राज्य की कला, भोजन व हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।