22 अप्रैल: विश्व पृथ्वी दिवस

April 26, 2022

विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम ‘इन्वेस्ट इन आवर प्लानेट’ है।

इतिहास

1969 में पर्यावरण पर यूनेस्को सम्मेलन में जॉन मैककोनेल द्वारा पृथ्वी दिवस औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया गया था। बाद में 1971 में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव यू थान्ट ने वर्नल इक्विनॉक्स पर प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाने के लिए एक घोषणा पर हस्ताक्षर किए। इसके पश्चात यह दिवस हर साल 193 से अधिक देशों में मनाया जाता है और पृथ्वी दिवस नेटवर्क द्वारा विश्व स्तर पर समारोहों का समन्वय किया जाता है।

दिवस का उद्देश्य –

इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। लोगों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित करना है, ताकि इस ग्रह को हानि पहुंचाने वाली मानव गतिविधियों को कम किया जा सके।