असम में मेगालिथिक स्टोन जार की खोज

April 25, 2022

असम के दीमा हसाओ जिले में कई महापाषाण काल ​​के पत्थर के घड़े (मेगालिथिक स्टोन जार) प्राप्त हुए हैं। इस खोज के द्वारा दक्षिण पूर्व एशिया और भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के बीच दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के संभावित लिंक उजागर हुआ है।

असम में खोजे गए जार को सर्वप्रथम वर्ष 1929 में जॉन हेनरी हटन और जेम्स फिलिप मिल्स, ब्रिटिश सिविल सेवकों द्वारा देखा गया था।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • नुचुबंग्लो नामक एक साइट में, 546 जार की खोज की गई है।
  • Asian Archaeology में प्रकाशित इस अध्ययन ने लाओस और असम और इंडोनेशिया के मध्य इस सांस्कृतिक संबंध को समझने के लिए और अधिक शोध की मांग की है।
  • इंडोनेशिया और लाओस ही ऐसे दो अन्य स्थल हैं जहां से इस तरह के जार खोजे गए हैं।