बॉन ग्लोबल बायोडायवर्सिटी कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन

July 29, 2022

बॉन ग्लोबल बायोडायवर्सिटी कॉन्क्लेव का आयोजन जर्मनी में किया गया। इस कॉन्क्लेव का केंद्र मुख्यतः जंगली प्रजातियों का सतत उपयोग है। इस कॉन्क्लेव के दौरान “जंगली प्रजातियों के सतत उपयोग पर आकलन” रिपोर्ट जारी की गई।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • जंगली प्रजातियों के सतत उपयोग का आकलन के लिए उपकरणों और विधियों पर भी प्रकाश डाला गया।
  • नई रिपोर्ट में जंगली प्रजातियों के विविध उपयोगों और उनसे जुड़ी प्रथाओं का विवरण शामिल है।
  • इन प्रथाओं में – लॉगिंग, मछली पकड़ना, अवलोकन करना और स्थलीय पशु उपभोग इत्यादि शामिल हैं।
  • इसमें जंगली प्रजातियों के सतत उपयोग के नियंत्रण के लिए नीतियों की प्रभावशीलता पर विचार किया गया।