राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन का नई दिल्ली में ‘गंगा उत्सव’ का आयोजन November 4, 2019
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने 4 नवंबर 2019 को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में गंगा उत्सव का आयोजन किया। इस उत्सव का आयोजन गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किये जाने की 11वीं वर्षगाँठ के अवसर पर किया गया। इस उत्सव का आयोजन केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के साथ मिलकर किया गया।
गंगा उत्सव
इस इवेंट का आयोजन गंगा तथा इसकी सहायक नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। इसका आयोजन प्रतिवर्ष 4 नवम्बर को किया जाता है। गंगा को 4 नवंबर 2008 जो राष्ट्रीय नदी घोषत किया गया था।