वन्यजीव व्यापार WWF रिपोर्ट

April 14, 2022

विश्व वन्यजीव कोष की एक रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार में ऑनलाइन वन्यजीवों की अवैध खरीद में वृद्धि हो रही है जो लुप्तप्राय प्रजातियों और सार्वजनिक स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरा बन रही है।

रिपोर्ट के निष्कर्ष

  • 2021 के सैन्य कब्ज़े के पश्चात राजनीतिक उथल-पुथल के कारण, इस तरह के लेनदेन पर प्रतिबंध लागू करना मुश्किल हो गया है।
  • एक साल में इस तरह के सौदों में 74% की वृद्धि हुई है।
  • व्यापार की गई 173 प्रजातियों में से 54 वैश्विक विलुप्ति का शिकार हो रही है।
  • 639 वन्यजीव व्यापारियों के फेसबुक अकाउंट की पहचान की गई है।
  • सबसे बड़े ऑनलाइन वन्यजीव व्यापार समूह में 19,000 से अधिक सदस्य हैं और हर हफ्ते दर्जनों की संख्या में पोस्ट किए जाते हैं।