साहित्य के लिए JCB पुरस्कार 2019

November 11, 2019

साहित्य के लिए JCB पुरस्कार 2019 का आयोजन 2 नवंबर 2019 को किया गया।

  • विजेता – माधुरी विजय
  • रचना – द फार फील्ड(उपन्यास)

JCB पुरस्कार

यह एक वार्षिक भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है, JCB पुरस्कारों की स्थापना 2018 में हुई थी। यह पुरस्कार किसी भारतीय लेखक को उत्कृष्ट काल्पनिक रचना के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के विजेता को 25 लाख रुपये इनामस्वरूप प्रदान किये जाते हैं, इसके लिए JCB ग्रुप द्वारा फंडिंग प्रदान की जाती है।

पिछले वर्ष मलयालम लेखक बेन्यामिन ने साहित्य में प्रथम JCB पुरस्कार जीता था, उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक “जैस्मिन डेज” के लिए दिया गया था। इस पुस्तक में मध्य पूर्व के देशों में दक्षिण एशिया के लोगों के जीवन का वर्णन किया गया है।