अमिताभ बच्चन को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया

December 30, 2019

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को देश के सर्वोच्च सिनेमा सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया, उन्हें यह सम्मान सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया। अमिताभ बच्चन को यह सम्मान नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदान किया गया।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1969 में ‘सात हिन्दुस्तानी’ फिल्म से की थी।  उन्होंने अपने करियर ने काफी सारी बेहतरीन फ़िल्में की।

उन्हें 1984 में पद्मश्री, 2001 में पद्मभूषण तथा 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। 2007 में फ़्रांसिसी सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान “The Knight of the Legion of Honour” से सम्मानित किया था। वे अब तक 4 नेशनल अवार्ड तथा 15 फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके हैं।

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

भारतीय सिनेमा में किसी व्यक्ति विशेष को उसके आजीवन योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से इस पुरस्कार की शुरुआत हुई । इस पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति को 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिया जाता है। यह पुरस्कार सर्वप्रथम देविका रानी को प्रदान किया गया था।