मैरीकोम बनीं पद्म विभूषण पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी

February 2, 2020

6 बार की मुक्केबाजी विश्व चैंपियन एम.सी. मैरीकोम को ‘पद्मविभूषण’ से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। वे इस पुरस्कार को जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। वे विश्व की एक मात्र मुक्केबाज़ हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कुल आठ पदक जीतें हैं।

इस बार कुल सात लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पद्म विभूषण भारत को दूसरा सर्वोच्च सम्मान है। पद्म विभूषण पुरस्कार के विजेताओं की सूची इस प्रकार है : अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, जॉर्ज फ़र्नान्डिस, छन्नूलाल मिश्र, अनिरुद्ध जगन्नाथ,श्री विश्‍वेशतीर्थ स्‍वामीजी श्री पजवरा अधोखज मठ उडुपी।

पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार कई क्षेत्रों में दिए जाते हैं, इसमें शामिल हैं : सामजिक कार्य, सार्वजानिक मामले, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार व उद्योग, औषधि, साहित्य व शिक्षा, खेल व सिविल सेवा। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं:

  1. पद्म विभूषण अद्वितीय व विशिष्ठ सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
  2. पद्म भूषण उत्कृष्ठ सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
  3. पद्म श्री किसी क्षेत्र में विशिष्ठ सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

पद्म पुरस्कारों की स्थापना भारत सरकार ने 1954 में की थी, इसका उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित करना था।इन पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले की जाती है। यह पुरस्कार विदेशियों को भी प्रदान किये जा सकते हैं जिन्होंने भारत के प्रति योगदान दिया हो।

पद्म पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा गठित पद्म पुरस्कार समिति को सिफारिशें भेजी जाती हैं। यह समिति अपनी अनुशंसा देश के प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुत करती है। तत्पश्चात प्रधानमंत्री विजेताओं की सूची को राष्ट्रपति की मंज़ूरी के लिए भेजते हैं।