प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अवार्ड्स

February 5, 2020

केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने प्रधानमंत्री  मातृवंदना योजना अवार्ड्स प्रदान किये।

मुख्य बिंदु

एक करोड़ से अधिक जनसँख्या वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में  मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया,  आंध्र प्रदेश को दूसरा तथा हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। एक करोड़ से कम जनसंख्या वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में दादरा व नगर हवेली को पहला स्थान मिला, इसमें दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश तथा तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ रहा।

एक करोड़ से अधिक जनसँख्या वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जिला स्तर पर मध्य प्रदेश के इंदौर ने हासिल किया पहला स्थान, एक करोड़ से कम जनसंख्या वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में मिजोरम के सेरछिप ने पहला स्थान हासिल किया।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

एक करोड़ से अधिक जनसँख्या वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। एक करोड़ से कम जनसंख्या वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में दादरा नगर व हवेली, सिक्किम और मणिपुर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

यह एक मातृत्व लाभ योजना है। इस योजना को भारत सरकार ने 2017 में शुरू किया था, इसका क्रियान्वयन केन्द्रीय महिला व बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इस योजना के तहत 19 वर्ष से अधिक की गर्भवती महिला को वित्तीय सहायता, सुरक्षित प्रसव, पोषण इत्यादि सुविधा प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तथा गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली माताओं को परिवार के पहले बच्चे के जन्म पर 5000 रुपये दिए जाते हैं।

इस योजना से अब तक 1.28 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। अब तक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर (DBT) के तहत लाभार्थियों को 5,280 करोड़ रुपये प्रदान किये जा चुके हैं।