प्रवासी भारतीय केंद्र अब “सुषमा स्वराज भवन”

February 13, 2020

भारत सरकार ने नई दिल्ली में स्थित प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर सुषमा स्वराज भवन व विदेश सेवा संस्थान  करने का निर्णय लिया है। इसकी घोषणा विदेश मंत्रालय ने सुषमा स्वराज के जन्म दिवस पर की। सुषमा स्वराज भारत की सबसे लोकप्रिय विदेश मंत्रियों में से एक थीं, उन्होंने भारतीय कूटनीति को नए स्तर पर पहुँचाया तथा विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए उत्कृष्ट कार्य किया।

सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी, 1952 को पंजाब के अम्बाला में हुआ था। उन्होंने सनातन धर्म कॉलेज से अपनी पढ़ाई की। उनके पिताजी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे। सुषमा स्वराज 13 मई, 2009 से 24 मई, 2019 के बीच लोकसभा सांसद रहीं। वे 13 अक्टूबर, 1998 से 3 दिसम्बर, 1998 के बीच दिल्ली की पांचवी मुख्यमंत्री भी रहीं। वे 30 सितम्बर, 2000 से 29 जनवरी, 2003 तक देश की सूचना व प्रसारण मंत्री रहीं। वे 29 जनवरी, 2003 से 22 मई, 2004 के बीच संसदीय मामलों की मंत्री रही। वे 26 मई, 2014 से 30 मई, 2019 तक विदेश मंत्री रहीं।