1 मई : महाराष्ट्र दिवस May 4, 2022
1 मई को महाराष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद में मनाया जाता है। इसका गठन 1 मई, 1960 को किया गया था।
महत्वपूर्ण बिंदु
- राज्यों पुनर्गठन अधिनियम, 1956 ने भाषाओं के आधार पर भारतीय राज्यों की सीमाओं को फिर से परिभाषित किया था। इस अधिनियम के आधार पर महाराष्ट्र का गठन किया गया था। बंबई राज्य में अनेक भाषाएँ जैसे – गुजराती, कोंकणी, मराठी और कच्छी आदि बोली जाती है।
- बॉम्बे राज्य को 1960 में गुजरात और महाराष्ट्र में विभाजित किया गया था। जहाँ लोग गुजराती और कच्छी बोलते थे उस क्षेत्र में गुजरात का गठन किया गया। दूसरे क्षेत्र का नाम महाराष्ट्र रखा गया था जहां लोग कोंकणी और मराठी बोलते थे।
- बॉम्बे राज्य को दो राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में विभाजित करने के आंदोलन में संयुक्त महाराष्ट्र समिति सबसे आगे थी।
संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन
इसे आमतौर पर समिति के रूप में जाना जाता है। इसकी स्थापना 1956 में हुई थी और 1956 व 1960 के बीच अलग मराठी भाषी राज्य की मांग का प्रस्ताव रखा गया था।