15 अप्रैल : हिमाचल दिवस

April 25, 2022

हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के निर्माण की स्मृति में हिमाचल दिवस मनाया जाता है। हिमाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किलोमीटर है। हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक भाषाएँ हिंदी और संस्कृत हैं। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हैं

महत्वपूर्ण बिंदु

  • स्वतंत्रता के बाद 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश की स्थापना मुख्य आयुक्त के प्रांत के रूप में की गयी थी।
  • 25 जनवरी, 1950 को हिमाचल को “” श्रेणी का राज्य घोषित किया गया था।
  • 1 नवम्बर, 1956 को हिमाचल प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया।
  • 1966 में पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों को हिमाचल प्रदेश में शामिल किया गया।
  • 18 दिसम्बर, 1970 को संसद ने हिमाचल प्रदेश अधिनियम जारी किया तथा 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।
  • हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य था।