आंध्र प्रदेश ACB 14400 एप्प लांच

June 3, 2022

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा “ACB 14400” नामक एक एप्प लॉन्च किया गया है। यह एप्प राज्य भर के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लॉन्च किया गया है।

महत्वपुर्ण बिंदु

  • इस एप्प को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा विकसित किया है। इस एप्प के माध्यम से लोग राज्य में किसी भी सरकारी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
  • इससे पहले, लोग एक टोल-फ्री नंबर, 14400 के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते थे, लेकिन इसमें साक्ष्य जमा करने का माध्यम नहीं था। इसलिए, ACB दर्ज मामलों को सुलझाने में सक्षम नहीं हो सका क्योंकि दोषियों को दोषी ठहराने या मामले की जांच करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे।
  • पिछली प्रक्रिया में कठिनाई को देखते हुए, सीएम ने अधिकारियों को एक ऐसा एप्प विकसित करने का निर्देश दिया, जिसके माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके और राज्य के लोगों के लिए एक आसान समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
  • इस मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके लोग भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की रिपोर्ट करते समय वीडियो, ऑडियो और छवियों जैसे सबूत संलग्न कर सकते हैं।