कैबिनेट द्वारा क्वार हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को मंज़ूरी

May 2, 2022

27 अप्रैल, 2022 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने जम्मू और कश्मीर के किश्वर जिले के चिनाब नदी पर स्थित 540 मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना हेतु 4,526.12 करोड़ रुपये के निवेश को अनुमति दी गयी।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • यह आगामी जलविद्युत परियोजना सिंधु बेसिन का एक भाग है।
  • यह परियोजना जिले में आने वाली चार परियोजनाओं में से एक का हिस्सा है।
  • इस परियोजनाओं में 624 मेगावाट की रन-ऑफ-द-रिवर किरू जलविद्युत परियोजना और 1,000 मेगावाट की पाकल दुल जलविद्युत परियोजना सम्मिलित है।

सिंधु जल संधि

  • 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि (IWT) के अंतर्गत, दोनों देश भारत से पाकिस्तान की तरफ बहने वाली सिंधु बेसिन में 6 नदियों के पानी को साझा करते हैं।
  • इनमें से तीन पूर्वी नदियों ब्यास, सतलुज और रावी पर भारत का पूर्ण अधिकार है, जबकि झेलम, चिनाब और सिंधु पर पाकिस्तान का अधिकार है जो पश्चिमी नदियां हैं।
  • हालाँकि, भारत उन पश्चिमी नदियों पर रन-ऑफ-द-रिवर प्रोजेक्ट का निर्माण कर सकता है, जिनके अधिकार पाकिस्तान के पास हैं।
  • पिछले पांच वर्षों से, भारत सरकार सिंधु बेसिन के भारत के पक्ष की क्षमता का पूरी तरह से दोहन करने के लिए निर्माण करने के प्रयत्न कर रही है।