केरल में सुरक्षा-मित्र प्रोजेक्ट की शुरुआत

June 15, 2022

सुरक्षा-मित्र परियोजना एक वाहन निगरानी प्रणाली है। इसके द्वारा किसी भी दुर्घटना के मामले में संकट संदेश भेजा जाता है। सुरक्षा-मित्र परियोजना की शुरुआत केरल राज्य में हो चुकी है। इस परियोजना की शुरुआत मोटर वाहन विभाग द्वारा निर्भया योजना के अंतर्गत की गयी।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • वाहनों के साथ एक व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) लगाया जाता है।
  • इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 2.38 लाख वाहनों में यह सिस्टम लगाया गया है।
  • वाहन गति अधिक होने पर यह मालिकों को VLTD से SMS अलर्ट देगा।
  • 2012 के निर्भया गैंगरेप केस के बाद भारत सरकार द्वारा 2013 में “निर्भया फंड” की स्थापना की थी।
  • इस फंड उद्देश्य पूरे भारत में महिलाओं की सुरक्षा में सुधार करना है।