केरल में एंथ्रेक्स रोग का प्रकोप

July 28, 2022

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने हाल ही में त्रिशूर जिले के अथिरापिल्ली में जंगली सूअर के कई शव मिलने के बाद एंथ्रेक्स के फैलने की पुष्टि की।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • एंथ्रेक्स एक गंभीर संक्रामक रोग है, जो बैक्टीरिया के कारण होता है।
  • एंथ्रेक्स को वूलसॉर्टर डिजीज या मैलिग्नेंट पस्ट्यूल भी कहा जाता है।
  • यह आमतौर पर भारत के दक्षिणी राज्यों में पाया गया है। यह उत्तरी राज्यों में कम पाया जाता है।
  • आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू और कश्मीर, असम, उड़ीसा और कर्नाटक में इस बीमारी की सूचना मिली है।
  • जंगली और घरेलू जानवर संक्रमित हो सकते हैं, जब वे दूषित मिट्टी, पानी के संपर्क में आते हैं।
  • मनुष्य प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जानवरों या पशु उत्पादों से एंथ्रेक्स रोग से संक्रमित हो जाते हैं।
  • भारतीय वैज्ञानिको द्वारा इस संक्रमण को रोकने के लिए एक टीके का विकास किया गया है।