मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

August 1, 2022

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं में सुधार करने में मदद करने के लिए “मिशन कुशल कर्मी” की शुरुआत की।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस मिशन के माध्यम से निर्माण श्रमिकों के कौशल में सुधार किया जायेगा।
  • इस मिशन में श्रमिकों को 15 दिनों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वारा अपस्किलिंग में मदद होगी।
  • इस मिशन में अंतर्गत 2 लाख श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जायेगा।
  • इस मिशन के माध्यम से श्रमिकों के डोमेन कौशल और सॉफ्ट कौशल में वृद्धि होगी।
  • यह मिशन दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड और दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) के सहयोग से शुरू किया गया है।