मुंबई में पहली डिजिटल बस सेवा April 27, 2022
20 अप्रैल 2022 को, महाराष्ट्र के राज्य पर्यावरण मंत्री, आदित्य ठाकरे के द्वारा मुंबई की पहली पूरी तरह से डिजिटल बस की शुरुआत की गयी है, जो गेटवे ऑफ इंडिया से चर्चगेट के मार्ग पर एक अनूठी ‘टैप-इन टैप-आउट’ सुविधा के साथ लांच की गई है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- यह भारत में पहली बस सेवा है जो पूरी तरह से डिजिटल है।
- यह सुविधा इस रूट की सभी 10 बसों में लागू की जाएगी और बाद में पूरे शहर के सभी 438 रूटों पर इसको लागू कर दिया जाएगा।
डिजिटल बस सेवा का उद्देश्य
यह देश की पहली 100% डिजिटल बस सेवा है और इसका उद्देश्य बस टिकट प्रणाली के डिजिटलीकरण को बढ़ाना है।