1 अप्रैल: ओडिशा राज्य दिवस

April 12, 2022

ओडिशा राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (Utkala Dibasa) के रूप में मनाया जाता है। ओडिशा देश का नौवां सबसे बड़ा राज्य है, यह खनिज संसाधनों से समृद्ध राज्य है। यह पूरे देश में विस्तृत अनेक उद्योगों को कच्चा माल जैसे- कोयला, लौह अयस्क की आपूर्ति करने में प्रमुख है।

मुख्य बिंदु

  • ओडिशा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल, 1936 में ब्रिटिश भारत के एक प्रांत के रूप में की गयी थी तथा इसे उड़ीसा नाम दिया गया था।
  • 4 नवंबर, 2011 को अंग्रेजी नाम बदलकर ओडिशा कर दिया गया।

ओडिशा राज्य का इतिहास

तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में इस राज्य में महान सम्राट अशोक का शासन था। बाद में इस पर हर्ष जैसे कई अन्य राजाओं ने राज किया। 8वीं शताब्दी के दौरान राज्य कोसल और उत्कल राज्य के रूप में जाना जाता था। वर्तमान में ओडिशा के राज्य दिवस को “उत्कल दिवस” (Utkal Divas) ​​के रूप में मनाया जाता है। बाद में 16वीं शताब्दी में, बंगाल की सल्तनत ने ओडिशा पर अधिकार कर लिया था। 18वीं शताब्दी के मध्य में ओडिशा मराठों के शासन के अंतर्गत आता था। बाद में कर्नाटक युद्धों के पश्चात, यह ब्रिटिश के मद्रास प्रेसीडेंसी के शासन के अंतर्गत आ गया।