प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की शुरुआत

July 5, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ने 19 जून, 2022 को प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना के एक भाग के रूप में बहुप्रतीक्षित सुरंग और छह अंडरपास का उद्घाटन किया गया।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • सुरंग और अंडरपास पर काम की शुरुआत 2017 में हुई थी।
  • इस ट्रांजिट कॉरिडोर से 1 लाख यात्रियों के लिए यातायात आसान होने की संभावना है।
  • इस कॉरिडोर को बनाने में 920 करोड़ रुपये की लागत आयी।
  • यह पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
  • प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर की लम्बाई 1.36 किलोमीटर है।
  • यह पुराना किला रोड और प्रगति मैदान के माध्यम से रिंग रोड को इंडिया गेट से जोड़ता है।