प्रोजेक्ट वर्तक के तहत नेचिफू सुरंग का निर्माण

June 2, 2022

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने 20 मई 2022 को अरुणाचल प्रदेश में नेचिफू सुरंग का उत्खनन कार्य पूरा कर लिया है । इसका निर्माण सुरंग परियोजना वर्तक के तहत BRO द्वारा किया जा रहा है। इस सुरंग की आधारशिला राजनाथ सिंह के द्वारा 12 अक्टूबर 2020 को रखी गई थी।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • नेचिफू सुरंग 5,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी लम्बाई 500 मीटर है जो “डी-आकार” की है।
  • यह सुरंग आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस होगी और दोतरफा यातायात को भी समायोजित करेगी।
  • इस सुरंग का निर्माण नेचिफू दर्रे के आसपास अत्यधिक कोहरे की स्थिति को दरकिनार करने के लिए किया जा रहा है, जिसके कारण दशकों से सैन्य काफिले और सामान्य यातायात में बाधाएँ आती हैं।

इस सुरंग में एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम होगा जिसमें शामिल हैं:

  • ऑटो इल्यूमिनेशन सिस्टम
  • अग्निशमन यंत्र
  • निगरानी प्रणाली जो पर्यवेक्षी नियंत्रण और डेटा अधिग्रहण (SCADA) द्वारा नियंत्रित होती हैं