तेलंगाना स्पेसटेक फ्रेमवर्क लांच

April 27, 2022

19 अप्रैल, 2022 को तेलंगाना सरकार ने अपना पहला स्पेस-टेक फ्रेमवर्क को लॉन्च किया। यह ढांचा राज्य को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दृष्टि से शुरू किया गया है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस लॉन्च इवेंट को मेटावर्स पर होस्ट किया गया था, जिससे यह देश का पहला ऐसा आधिकारिक इवेंट बन गया।
  • इस ढांचे के माध्यम से, तेलंगाना इस क्षेत्र में नवाचारों को समर्थित करेगा।
  • 2026 तक, अंतरिक्ष उद्योग के 558 बिलियन डालर तक बढ़ने की उम्मीद है और तेलंगाना इसका हिस्सा प्राप्त करना चाहता है।
  • इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ एस., नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत और IN-SPACe के अध्यक्ष डॉ. पवन गोयनका ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

फ्रेमवर्क का उद्देश्य

इस फ्रेमवर्क का प्रमुख उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किए गए सुधारों के अनुरूप अंतरिक्ष उद्योग के क्षेत्र में निजी भागीदारी को प्रोत्साहन देना है।