11 मई: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

May 11, 2022

भारत की तकनीकी प्रगति को याद दिलाने के लिए हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • 11 मई को, भारत ने अपनी पहली सफल शक्ति-I परमाणु मिसाइल का परीक्षण किया था। इस मिसाइल का परीक्षण भारतीय सेना ने पोखरण टेस्ट रेंज, राजस्थान में किया गया था।
  • इस ऑपरेशन को “ऑपरेशन शक्ति” का नाम दिया गया था। शक्ति- I परमाणु मिसाइल के परीक्षण के पश्चात, भारत ने दो परमाणु हथियारों का सफलतापूर्वक परीक्षण भी किया था।
  • 11 मई के दिन ही DRDO (रक्षा अनुसंधान विकास संगठन) ने त्रिशूल मिसाइल का परीक्षण पूरा किया था। यह हंस-3 (Hansa-3) नामक पहले स्वदेशी विमान की उड़ान को भी चिह्नित करता है।