21 अप्रैल : सिविल सेवा दिवस

April 26, 2022

भारत में 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सिविल सेवकों के प्रयासों और कार्यों को प्रेरित करना है।

21 अप्रैल को मनाने का कारण

21 अप्रैल, 1947 में, सरदार वल्लभ भाई पटेल ने प्रशासनिक सेवाओं के पहले बैच के परिवीक्षकों को संबोधित किया था। हालाँकि, 2006 में पहली बार यह दिवस मनाया गया था।

महत्व

सरदार वल्लभभाई पटेल के अनुसार, सिविल सेवक भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। वे लोक प्रशासन के सुचारू संचालन के लिए अथक प्रयत्न करते हैं। उनकी ज़िम्मेदारी सत्ताधारी पार्टी की नीतियों को क्रियान्वित करने की तरफ है।