30 अप्रैल: आयुष्मान भारत दिवस

May 2, 2022

आयुष्मान भारत दिवस दो लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मनाया जाता है। वे गरीबों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना और उन्हें बीमा लाभ प्रदान करना है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस योजना की शुरुआत अप्रैल, 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गयी थी।
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, आयुष्मान भारत योजना ने अब तक 75,532 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र को शुरू किया है। इसने 2022 तक 5 लाख स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है।
  • लाभार्थियों का चुनाव सामाजिक-आर्थिक जनगणना डेटाबेस से किया जायेगा।
  • इसका लक्ष्य प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान करना है।
  • यह योजना अस्पताल में भर्ती होने के 15 दिन पहले और 15 दिनों के बाद को कवर करती है। इसमें दवाओं और टेस्ट का खर्च सम्मिलित है।
  • इस योजना में ऐसे पैकेज हैं, जिनमें केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की तुलना में 15% तक सस्ता घुटना रीप्लेसमेंट, बाईपास और अन्य उपचार आदि सम्मिलित हैं।