75 स्थानों पर खुलेंगे BRO कैफे

July 14, 2022

रक्षा मंत्रालय ने सीमा सड़क संगठन (BRO) के साथ सीमा सड़कों के विभिन्न वर्गों पर जल्द ही बीआरओ कैफे खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • बीआरओ एक सड़क निर्माण कार्यकारी बल है।
  • 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 स्थानों पर खुलेंगे
  • इनका उद्देश्य पर्यटकों को बुनियादी सुविधाएं और आराम प्रदान करना है।
  • ये सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार पैदा करेंगे।
  • इनमे पुरुषों, महिलाओं और विकलांगों के लिए टॉयलेट, फूड प्लाजा, प्राथमिक चिकित्सा आदि होंगे।
  • इनमे लाइसेंसधारियों के लिए समझौते की शर्तें 15 साल के लिए होंगी।
  • एजेंसियों के साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी मोड में बीआरओ कैफे सुविधाओं को लाइसेंस के आधार पर विकसित किया जाएगा।