8 मई: विश्व थैलेसीमिया दिवस

May 9, 2022

8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगो को थैलेसीमिया के बारे में जागरूक करना है और बीमारी को अन्य लोगों तक पहुंचाने से बचाना है। यह थैलेसीमिया से पीड़ित लोगों को जीवन की बेहतर गुणवत्ता प्रदान करने के लिए भी मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण बिंदु

विश्व थैलेसीमिया दिवस 1994 से मनाया जा रहा है। इसका आयोजन थैलेसीमिया इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा किया जाता है।

थैलेसीमिया –

थैलेसीमिया आनुवंशिक रक्त विकार है जिसमे असामान्य हीमोग्लोबिन का उत्पादन होता है। थैलेसीमिया के दो प्रमुख प्रकार हैं- अल्फा थैलेसीमिया और बीटा थैलेसीमिया

भारत में थैलेसीमिया

भारत दुनिया के थैलेसीमिया बेल्ट में है। कुल थैलेसीमिया रोगियों का 3.7% से अधिक भारत में है। सभी राज्यों में से, पश्चिम बंगाल थैलेसीमिया से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।